Headlines

दिव्यांग छात्र-छात्राओं,युवाओं को स्कूटी मिलेंगी

impact voice news

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने काॅलेज में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं और रोजगार के लिए कार्यस्थल तक आवागमन के लिए दिव्यांग युवाओं को राज्य सरकार की ओर से स्कूटी वितरण करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उन्होंने इसके लिए राज्य बजट वर्ष 2021-22 में घोषित ‘स्कूटी योजना- 2021’ के दिशा-निर्देशों का अनुमोदन भी कर दिया है।

Read More: कांग्रेस कोरोना पीड़ितों की सेवा का महाअभियान चलाएगी

सीएम गहलोत द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, अध्ययन अथवा रोजगार के लिए आवागमन करने वाले विशेष योग्यजनों की सहूलियत के लिए 2,000 स्कूटियों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को भी मंजूरी दी है।

Read More: Sputnik V उत्पादन के लिए Dr Reddy के साथ Shilpa Medicare का समझौता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *