Headlines

विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

विप्र फाउंडेशन भरतपुर

भरतपुर। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर वीर सुन्दर हनुमान बगीची चाँदपोल गेट बाहर विप्र फाउंडेशन भरतपुर एवं तेनगुरिया परिवार के संयुक्त तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया।

सबसे पहले भगवान परशुराम का अभिषेक कर दीपप्रज्वलन करने उपरान्त परशुराम स्तोत्र का पाठ कर सत्तू का भोग लगाया गया। उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भगवान परशुराम से कोरोना महामारी के नाश व सभी को अभयदान दे कर स्वस्थ रखने की मंगल कामना की गई।

विप्र फाउंडेशन भरतपुर

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन-1 ड़ी (राज.) के प्रदेशाध्यक्ष युवा इन्दुशेखर शर्मा, प्रदेश सचिव युवा देवाशीष भारद्वाज एवं तेनगुरिया परिवार के हरि पंडित, राजू पंड़ित, छोटू पण्डित, रजत उपस्थित रहे।

पूर्व बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार विप्र फाउंडेशन भरतपुर कार्यकारिणी के प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्यगण शाम को अपने- अपने घरों पर परिवार जनों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ एवं अपने घरों के आगे दीप प्रज्जवल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *