Headlines

PM KP Oli को झटका, साबित नहीं कर पाए बहुमत

PM KP Oli

काठमांडू : नेपाल के PM KP Oli सोमवार को संसद के निचले सदन में बहुमत साबित करने में असफल रहे। साथ ही नेपाली संविधान के आधार पर उनके हाथ से पीएम पद चला गया। पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद उन्हें निचले सदन में बहुमत साबित करना था। नेपाल में सोमवार को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था।

इस दौरान प्रधानमंत्री ओली 275 सदस्यीय सदन में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत जीतने में असफल रहे। माइ रिपब्लिका के मुताबिक ओली को सिर्फ 93 वोट मिले जबकि उन्हें कम से कम 136 वोटों की दरकार थी। विश्वास मत के खिलाफ़ 124 वोट पड़े। 15 सांसद तटस्थ रहे जबकि 35 सांसद वोटिंग से गायब रहे। इसके साथ ही आर्टिकल 100(3) के मुताबिक अपने आप ही ओली पीएम पद से मुक्त हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *