जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि कोरोना (Corona Virus) महामारी से देश के हालत भयावह नज़र आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन (Lockdown) की पहले से अधिक आवश्यकता अभी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) ने इसका फैसला सभी राज्यों पर छोड़ दिया है, जबकि पिछले अनुभव के आधार पर ये फैसला केंद्र सरकार के स्तर पर होना चाहिए था।
मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के बारे में कहा
मुख्यमंत्री(CM Ashok Gehlot) ने कहा कि आज तमिलनाडू, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली समेत कई राज्य एक के बाद एक लॉकडाउन लगाते जा रहे हैं। इसके साथ ही कई राज्य दूसरे राज्यों के नागरिकों की एंट्री बंद कर रहे हैं। राजस्थान में भी सोमवार से सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवाओं में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की पहले से अधिक आवश्यकता अभी है। मेरी राय है कि पिछले अनुभव के आधार पर ये फैसला केन्द्र सरकार के स्तर पर होना चाहिए था जिससे मजदूरों सहित आम लोगों को कम से कम तकलीफ हो एवं साथ में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय हो सके। pic.twitter.com/izh0XdQVKm
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 8, 2021
प्रदेशभर में 15 दिन सख्त लॉकडाउन
मुख्यमंत्री (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि इस संक्रमण को काबू में करने के लिए सोमवार से प्रदेशभर में 15 दिन के लिए सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। ऐसे में इस दौरान हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपना नागरिक धर्म निभाएं एवं इस लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें जिससे राजस्थान को कोविड सक्रमण से बचाया जा सके। इससे आगे सीएम गहलोत ने कहा कि अभी तक आपके सहयोग से राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। अगर आप सभी मिलकर सरकार का साथ देंगे तो हम सब मिलकर जल्द से जल्द कोरोना को हरा पाएंगे।
कोरोना की तीसरी लहर से हम तब ही लड़ पाएंगे जब दूसरी लहर पर यथाशीघ्र काबू पाने में कामयाब होंगे। इसलिए जरूरी है कि वर्तमान स्थिति का मजबूती से मुकाबला करने एवं कोरोना की इस जंग को जीतने के लिए हम सब एकजुट हो जाएं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 8, 2021
