Headlines

वल्लभनगर उपचुनाव डेफर ,कोरोना के कारण कई अन्य राज्यों में भी उपचुनाव नहीं हो पाएंगे

EC

नई दिल्ली। चुनाव आयोग(Election Commission) ने वल्लभनगर सहित पूरे देश के उपचुनाव(bye-elections ) को कोरोना के चलते फिलहाल डेफर(Defer ) कर दिया है। आयोग ने जारी किए आदेशों में कहा है कि कोरोना की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए उपचुनाव डेफर किए जा रहे हैं। कायदे से किसी भी सीट पर 6 माह के भीतर चुनाव करवाने होते हैं पर विशेष परिस्थितियों के कारण आयोग को यह कदम उठाना पड़ा है।

राजस्थान की वल्लभनगर सीट के अलावा जहां उपचुनाव होने थे उनमे ये दादरा नगर हवेली, खंडवा(मध्य प्रदेश), मंडी और फतेहपुर (हिमाचल प्रदेश), कलका और ऐलनाबाद (हरियाणा) सिंदगी(कर्नाटक), राजबाला और मौर्यनगकनंग(मेघालय),बडवेल(आंध्र प्रदेश) सीटें शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *