– रिकवरी में भी इजाफा,14146 स्वस्थ हो घर पहुंचे
– हालांकि 24 घंटों में प्रदेश में 16974 संक्रमित मिले, 154 की मौत
जयपुर। राज्य में 3 मई से लागू किए गए महामारी रेड अलर्ट पखवाड़े और इसके तहत पुलिस की सख्ती का असर दिखने लगा है। पूरे देश मे तो संक्रमण की दर एकाएक 11 प्रतिशत गिरी है। राजस्थान में भी संक्रमण के बढ़ते ग्राफ में थोड़ी गिरावट आई हैं। राजस्थान में सबसे बड़ी खुशखबर यह है कि आज 14146 लोग रिवकर हो अपने घर पहुंचे हैं। इस बीच पुलिस प्रशासन ने सख्ती का रुख अपनाते हुए बेवजह सड़को पर घूम रहे लोगों की धरपकड़ कर उन्हें क्वारंटाइन (Quarantine) के लिए भेज दिया। पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर ने बताया कि राज्य में अनावश्यक खुले में घूमकर संक्रमण फैलाने वाले 1900 व्यक्तियों को निरूद्ध कर उन्हें संस्थागत क्वारन्टीन किया गया है।
कोरोना(Corona) संक्रमण के 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार 16974 संक्रमित पाए गए, जबकि आज भी 154 की मौत हो गई इसमें से अकेले जयपुर में मरने वालों की संख्या 40 हैं। जयपुर में 3110 संक्रमित मिले। इसी प्रकार जोधपुर में 1867,अलवर में 949, उदयपुर में 822, पाली में 814, बारां में 784, चितौड़ में 736, कोटा में 618 संक्रमित मिले। पूरे प्रदेश में कुल आंकड़ा दो लाख के करीब 1लाख 97 हजार को पार कर गया हैं।
