- सीएम गहलोत को दिया अनूठा गिफ्ट
- कोविड 19 के प्रबंधन और रोकथाम में आएगी काम
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी की ओर से सीएम गहलोत को अनूठा गिफ्ट दिया गया। डॉ. जोशी ने विधायक कोष से एक करोड़ की धनराशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी। यह राशि कोविड 19 के दूसरी लहर के रोकथाम और प्रबंधन (Covid Management) के लिए काम में ली जा सकेगी।
इससे पहले भी डॉ. जोशी ने चिकित्सा विभाग को अपने विधायक कोष से दो करोड़ की राशि बीलवा कोविड सेंटर में ऑक्सिजन कंसट्रेटर खरीदने के लिए राशि दी थी। मुख्यमंत्री गहलोत की भावना के अनुरूप डॉ. जोशी ने 3 करोड़ की विधायक कोष की राशि कोविड प्रबंधन (Covid Management) के लिए समर्पित की।
Read More : CM Ashok Gehlot: बढ़ते चले गए…कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा
