Headlines

आईआईटियंस तैयार करने वाले कोचिंग गुरु बंसल नहीं रहे

V K Bansal

कोटा। देश को सैकड़ों आईआईटियंस देने वाले कोचिंग गुरु वीके बंसल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे। उनका चिकित्सकों की देखरेख में इलाज भी चला, लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद आज उनका निधन हो गया।

बता दें कि वर्ष 1971 में बीएचयू से मैकेनिकल ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने कोटा की जेके सिंथेटिक में काम शुरू किया था। लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और लाइलाज बीमारी का शिकार हो गए। लाख कोशिशों के बावजूद शरीर के अंगों ने एक-एक कर काम करना बंद कर दिया, लेकिन वीके बंसल लड़ने से पीछे नहीं हटे।

1991 में बंसल क्लासेज की स्थापना
1983 में, उनकी मुलाकात जीडी अग्रवाल से हुई। जिन्होंने उन्हें IIT JEE के उम्मीदवारों के लिए कोचिंग क्लासेस शुरू करने की सलाह दी। इसके बाद, उन्होंने छात्रों को पढ़ाना शुरू कर दिया। उनके कुछ छात्र IIT JEE क्लियर करने में सफल रहे और 1991 में उन्होंने बंसल क्लासेस की स्थापना की। कोटा तब से भारत में कोचिंग सेंटर के रूप में उभरा है, जिसमें भारत के लगभग 150,000 छात्र कोटा के 40 कोचिंग संस्थानों में दाखिला लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *