– मृतकों का आंकड़ा भी 159, इनमें 34 जयपुर में
– हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अभय चतुर्वेदी, किशन रूंगटा जैसी हस्तियां भी कर गई अलविदा
– संतोष केवल इस बात का की 11262 हुए रिकवर
जयपुर। राजस्थान में कोरोना का कहर जारी हैं। प्रदेश में संक्रमण की चल रही इस लहर ने शहर के अलावा गांवों में भी कोरोना पांव पसार लिए हैं। हालात यह बनते जा रहे हैं कि अस्पतालों ने गेट के ताले लगा नो इंट्री का बोर्ड लगा दिए हैं। अस्पतालों में डरावना मंजर देखने को मिल रहा हैं।
संक्रमण की लहर के कारण आज अकेले जयपुर में 4456 लोग पोजिटिव पाए गए, जबकि पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा बढ़ 18298 पर पहुंच गया। मृतकों की संख्या भी 150 से ऊपर यानी 159 आज भी बनी रही इसमें अकेले जयपुर में 34 मौते हुई हैं। कोरोना (corona) से मरने वालों में रिटायर्ड जज अभय चतुर्वेदी व क्रिकेट के दिग्गज किशन रूंगटा भी शामिल हैं।
प्रदेश के सभी 33 जिलों में कोरोना उफान पर हैं। आज किसी में भी तीन अंकों से कम संख्या कोरोना पीड़ितों की नहीं हैं। जयपुर के बाद जोधपुर सबसे संक्रमित जिला हैँ वहां आज भी 2212 संक्रमित मिले। इसी तरह उदयपुर में 1212, अलवर में 823, कोटा में 601, सीकर में 555 मरीज कोरोना पीडि़त पिछले 24 घंटों में मिले।
कोरोना से संक्रमितों की संख्या कल तक 2 लाख को पार कर सकती हैं। केवल संतोषप्रद खबर यह है कि आज 11262 लोग ठीक होकर अपने घर गए।
Read More : भाजपा अपनी गलती से हारी सुजानगढ़ व सहाड़ा, बेनीवाल की आरएलपी ने पहुंचाया नुकसान
