नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। कोरोना की बेकाबू होती दूसरी लहर से लड़ने के लिए दुनिया के देश भारत की मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जर्मनी द्वारा भेजे गए 120 वेंटिलेटर की जानकारी दी।
“Collaborating with our trusted partner & friend Germany to address this global pandemic. Grateful to Germany for the gift of 120 ventilators,” tweets MEA spokesperson Arindam Bagchi pic.twitter.com/sgfXpZUgzW
— ANI (@ANI) May 1, 2021
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए हम हमारे भरोसेमंद साथी और मित्र जर्मनी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और 120 वेंटिलेटर के उपहार के लिए जर्मनी का आभारी हूं।
सूत्रों के मुताबिक जर्मनी अगले हफ्ते एक मोबाइल ऑक्सीजन प्लांट भी भेजेगा साथ ही 13 जर्मन तकनीकी कर्मचारी भारत आए हैं जो प्लांट को लगाने में मदद कर रहे हैं और भारतीय तकनीकी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके साथ ही रेमडेसिविर और मोनोक्लोनल की एक खेप आना बाकी है।
अमेरिका से आया तीसरा शिपमेंट
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका से भारत में 1000 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर, नियामकों और अन्य चिकित्सा उपकरणों को आए हैं। दो दिनों में तीसरा शिपमेंट है जो ऑक्सीजन की कमी पूरा करने में मदद करेगा।
Another flight from the USA arrives in India carrying over 1000 oxygen cylinders, regulators, and other medical equipment. Third shipment in a period of 2 days adding to our oxygen capacities. Grateful to the USA for its support: Ministry of External Affairs (MEA) spokesperson pic.twitter.com/XjTfmrWjey
— ANI (@ANI) May 1, 2021
उज्बेकिस्तान से आई मदद
भारत की मदद के लिए उज्बेकिस्तान से एक उड़ान, ऑक्सीजन सांद्रता और अन्य चिकित्सा आपूर्ति दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची है।
A flight from Uzbekistan, carrying oxygen concentrators, and other medical supplies arrived at Delhi airport.#COVID19 pic.twitter.com/hsmtJIOGtc
— ANI (@ANI) May 1, 2021
बेल्जियम से भी आई मदद
भारत की मदद के लिए बेल्जियम ने रेमेडीसविर की 9000 शीशी की खेप भारत को गिफ्ट करी
Consignment of 9000 vials of Remdesivir arrives in India from Belgium
“Shared interests and shared commonalities! Welcome consignment of 9000 vials of Remdesivir from our EU partner Belgium”: Ministry of External Affairs (MEA) spokesperson Arindam Bagchi
Images courtesy: MEA pic.twitter.com/L8T2uI52VG
— ANI (@ANI) May 2, 2021
फ्रांस ने भी मदद को हाथ बढ़ाया
भारत की मदद के लिए फ्रांस से एक उड़ान चिकित्सा आपूर्ति लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची ।
#COVID19 | A flight carrying a consignment of medical supplies from France has arrived in India early morning. pic.twitter.com/3u06fKrRBI
— ANI (@ANI) May 2, 2021
Read More: भारत को मिला एक और “हथियार” ,रूसी वैक्सीन Sputnik V की पहली खेप पहुंची
