नई दिल्ली : आज से भारत में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे चरण की शुरूआत हो गई है। आज जब भारत में कोरोना का कहर पीक पर है तो इस बीमारी से हमेशा के लिए निपटने के लिए सरकार ने महात्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इस टीकाकरण योजना के तहत देश में 18 साल से लेकर 44 साल के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
28 अप्रैल को कोविन एप पर कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था। पिछले दो दिनों में वैक्सीन लेने के लिए लगभग 2.5 करोड़ लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। हालांकि आज से देश के सभी राज्यों में वैक्सीनेशन की शुरुआत नहीं हो रही है। कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी होने को वजह बताते हुए आज से टीकाकरण शुरू नहीं कर रहे हैं तो कुछ राज्य आंशिक शुरूआत कर रहे हैं।
First batch of #SputnikV vaccine arrives in Hyderabad, India! That’s the same day the country starts mass COVID vaccination drive covering its entire adult population. Let’s jointly defeat this pandemic. Together we are stronger.✌️ pic.twitter.com/312Kvtax1L
— Sputnik V (@sputnikvaccine) May 1, 2021
वहीं इसी बीच हैदराबाद में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V की पहली खेप पहुंच चुकी है। स्पूतनिक-V के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा गया कि भारत में कोरोना महामारी को मात देने के लिए रूस निर्मित कोरोना की पहली वैक्सीन #SputnikV का पहला बैच हैदराबाद में आज आ गया है। भारत में शनिवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगने शुरू हो गए है। हमें मिलकर इस महामारी को हराना है की क्योंकि एक साथ मजबूती के साथ ही इसका सामना करा जा सकता है।
