Headlines

राजस्थान में मुख्यमंत्री के घर पहुंचा कोरोना

-अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव

जयपुरः राजस्थान में घातक होता कोरोना संक्रमण ने प्रशासन सहित प्रदेशवासियों की सांसे फुला रखी है। जहां एक और सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए लगातार कोशिशे कर रही है। इसके बावजूद भी यहां दिन-ब-दिन कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब खबर आई है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव आयी है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारीः
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि मेरी पत्नी सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गई हैं. प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारम्भ हो गया है। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने खुद भी आइसोलेशन में रहने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।

इसके आलावा कई और मंत्री इससे पहले कोरोना पॉजिटिव आये
गोविन्द सिंह डोटसरा,अशोक लाहोटी,अमीन कागजी सहित कई नेता कोरोना पॉजिटिव आये है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *