Headlines

बॉलीवुड के फेमस सिंगर बादशाह ने रखी राजस्थानी पगड़ी की लाज

बॉलीवुड के फेमस सिंगर बादशाह ने रखी राजस्थानी पगड़ी की लाज

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस सिंगर बादशाह राजस्थान के लंगा सिंगर इस्माइल खान के 12 लाख रुपए का कर्जा चुकाएंगे। लाइव शो में जब उन्होंने इस्माल की दर्द भरी कहानी सुनी तो बादशाह के साथ शो के दूसरे जज भी इमोशनल हो गए। दरअसल, कोरोना महामारी की बाद से कई लोग आर्थिक तंगी में हैं। ऐसे में फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई कई कलाकार भी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। लंगा सिंगर इस्माइल खान को भी कोरोना काल में बुरे हालात से गुजरना पड़ा। ग्रुप का पेट पालने के लिए जोधपुर में बनाया मकान और प्रॉपर्टी तक बेचनी पडी। कोरोना काल से पहले ही बेटी की शादी तय कर दी थी। नवंबर में आर्थिक तंगी के बाद भी शादी करनी पड़ी।

ऐसे में 12 लाख रुपए का कर्जा हो गया। रिश्तेदारों ने ताने मारने शुरू कर दिए तो इस्माइल ने पगड़ी पहननी छोड़ दी। इसके बाद तय कर लिया कि बेटी की शादी का कर्जा नहीं चुकाने तक वे पगड़ी नहीं पहनेंगे। इस बीच उन्हें रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में फिर से एंट्री मिल गई। जब वे परफॉर्मेंस दे रहे तो शो की जज शिल्पा शेट्‌टी ने पगड़ी नहीं पहनने का कारण पूछा। इस्माइल खान ने अपनी दर्दभरी कहानी जज को सुनाई और बताया कि बेटी रुखसाना की शादी के लिए लोन लेना पड़ा। इसके बाद पगड़ी पहननी छोड़ दी।

इस्माइल की कहानी सुन इमोशनल हुए बादशाह, बोले: यह पगड़ी कभी नहीं उतरेगी

इस्माइल कि ये भावुक कर देने वाली कहानी बादशाह के दिल को छू गई। उन्होंने लाइव शो में ही ऐलान कर दिया कि वे इस्माइल खान का पूरा 12 लाख का कर्जा चुका रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें भरोसा भी दिलाया कि कभी भी कोई समस्या हो तो वो उसे दूर करने के लिए भी तैयार है। बादशाह ने कहा कि पगड़ी राजस्थान की शान है और एक सिंगर की शान उसकी जान होती है। ये पगड़ी कभी नहीं उतरेगी। इसके बाद बादशाह मंच पर गए और इस्माइल को पगड़ी पहनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *