Headlines

IPL-14: UAE में हो सकते है मैच, BCCI जल्द कर सकता है ऐलान

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन पर ब्रेक लगा है। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग के 14वें संस्करण के 31 मैच खेले जाने बाकी हैं। ये मुकाबले कब खेले जाएंगे, BCCI ने इस पर से अब तक पर्दा नहीं हटाया है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 29 मई को BCCI की होने वाली विशेष आम बैठक (SGM) में आईपीएल-14 को दोबारा शुरू करने की तारीख की घोषणा की जा सकती है।

 

आईपीएल का 14वां सीजन 19-20 सितंबर से दोबारा शुरू हो सकता है। सीजन के बचे हुए 31 मैचों का आयोजन UAE में होने की संभावना है। अलग-अलग देशों के क्रिकेट बोर्ड और आईपीएल की फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत जारी है।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जा सकता है। आईपीएल-14 के बचे हुए 31 मैच 21 दिनों के अंदर खेले जाएंगे। भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड से 15 सितंबर को UAE पहुंचेंगे। वे यहां तीन दिन क्वारनटीन में रहेंगे। वहीं, अन्य देशों के खिलाड़ी कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) से सीधे IPL की टीमों से जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *