Headlines

IND vs NZ: इंडिया टीम ने टॉस जीता, बॉलिंग करने का लिया फैसला

IND vs NZ: इंडिया टीम ने टॉस जीता, बॉलिंग करने का लिया फैसला

जयपुर: शहर में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। IPL फेज-2 से सुर्खियों में आने वाले वेंकटेश अय्यर को आज टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला है। अय्यर गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाने में माहिर है। फेज-2 में उन्होंने 10 मैचों में 370 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी चटकाए थे।

IND vs NZ: इंडिया टीम ने टॉस जीता, बॉलिंग करने का लिया फैसला

SMS स्टेडियम में मैच देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भीड़
भारत-न्यूजीलैंड मैच को देखने के लिए फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में फैंस की एंट्री शुरू हो गई है। हालांकि, एंट्री से पहले दर्शकों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या फिर RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगी। वहीं मैदान में भी दर्शकों को फेस मास्क लगाकर रखना होगा।

IND vs NZ: इंडिया टीम ने टॉस जीता, बॉलिंग करने का लिया फैसला

भारत-न्यूजीलैंड टीम

IND- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज

NZ- मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी (कप्तान), टॉड एस्टल, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *