Headlines

IND vs NZ : टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित होंगे कप्तान

IND vs NZ : टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए आज BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान किया। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। वही केएल राहुल उपकप्तान होंगे। वहीं वेंकटेश अय्यर, अवेश खान और हर्षल पटेल टीम में नए चेहरे होंगे। युजवेंद्र चहल की टीम इंडिया में वापसी हुई है। टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी।

इंडिया की टी-20 टीम खिलाड़ियों के नाम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मो. सिराज।

IND vs NZ : टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी

टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है। उन्होंने इस साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। ऋतुराज आईपीएल के दूसरे फेज में शानदार फॉर्म में थे। वे आईपीएल 2021 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 16 मैच में 45.35 की औसत और 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे।

हर्षल पटेल और अवेश खान को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। ये दोनों आईपीएल 2021 के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। हर्षल ने 15 मैच में 32 और अवेश 16 मैच में 24 विकेट झटके थे। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। टी-20 टीम में मोहम्मद सिराज भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *