लंदन: सर्बिया के वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच ने छठी बार विम्बलडन खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में उन्होंने इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से मात दी। यह जोकोविच का 20वां ग्रैंड स्लैम है। इसी के साथ उन्होंने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर और राफेल नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
जोकोविच ने इस साल के शुरुआती तीनों ग्लैंड स्लैम जीत लिए हैं। साल का आखिरी खिताबी टूर्नामेंट अगस्त के आखिरी में हो सकता है। तब जोकोविच के पास फेडरर और नडाल को पीछे छोड़कर इतिहास रचने का मौका रहेगा।
Six tastes so good ?#Wimbledon | @DjokerNole pic.twitter.com/uPisSDidLV
— Wimbledon (@Wimbledon) July 11, 2021
फेडरर और नडाल के रिकॉर्ड की बराबरी
जोकोविच ने खिताब जीतकर रिकॉर्ड 20 ग्रैंड स्लैम से जीतने वाले स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल की बराबरी कर ली है। अब तक रोजर फेडरर ने सबसे ज्यादा 8 और अमेरिका के पीट सैम्प्रास ने 7 बार विम्बलडन खिताब जीता है। जोकोविच ने विम्बलडन के फाइनल में फेडरर को 3 बार (2014, 2015, 2019) हराकर खिताब जीता था। सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेटिनी का यह पहला फाइनल था और 1976 फ्रेंच ओपन में एड्रियानो पनाटा के खिताब जीतने के बाद किसी भी इटली के खिलाड़ी का यह पहला फाइनल था। यह पहला पुरुष फाइनल था, जिसमें एक महिला मारिया सिसाक चेयर अंपायर की भूमिका निभाई।
बेरेटिनी का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल
वहीं, इटली के माटियो बेरेटिनी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम का फाइनल खेल रहे थे। 1976 फ्रेंच ओपन में एड्रियानो पनाटा के खिताब जीतने के बाद किसी भी इटली के पुरुष खिलाड़ी का यह पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल था। इससे पहले बेरेटिनी ने 2019 यूएस ओपन में पहली बार सेमीफाइनल खेला था।
बेरेटिनी ने ग्रास कोर्ट पर फाइनल से पहले लगातार 11 मैच जीते थे। यदि वे फाइनल भी जीत लेते तो बोरिस बेकर (1985) के बाद अपना डेब्यू ग्रैंड स्लैम फाइनल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाते