Headlines

भारत और न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के लिए चहल और गायकवाड़ पहुंचे जयपुर

भारत और न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के लिए चहल और गायकवाड़ पहुंचे जयपुर

जयपुर: टी-20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और ऋतुराज गायकवाड़ जयपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान चहल ने सोशल मीडिया पर खुद के क्वारैंटाइन होने की तस्वीरें भी साझा कीं है। उन्होंने बताया है कि उनके क्वारैंटाइन होने का आज पहला दिन है। चहल अब तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से वडोदरा में खेल रहे थे। ऐसे में चहल को बायो बबल में एंट्री से पहले तीन दिन क्वारैंटाइन रहना होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। सीरीज का पहला टी-20 मैच जयपपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चुने गए सभी 16 खिलाड़ियों को 13 नवंबर तक जयपुर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहीं न्यूजीलैंड टीम के खिलाडी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जयपुर पहुंचेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *