नई दिल्ली : ओलंपिक 2032 (Olympic 2032) के खेलों की मेजबानी करने वाले शहर की घोषणा कर दी गई है। ओलिंपिक खेलो की साल 2032 में ऑस्ट्रेलिया का ब्रिसबेन शहर मेजबानी करेगा। इसकी अधिकारिक घोषणा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने कर दी है। ओलिंपिक खेल के लिए पहले से ही उम्मीद की जा रही थी कि इस बार ब्रिसबेन को मेजबानी मिलेगी।
वोटिंग के बाद Olympic 2032 का मेजबान ब्रिसबेन
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर को वोटिंग के बाद 2032 ओलंपिक (Olympic 2032) खेलों का आधिकारिक मेजबान घोषित किया। यह तीसरा मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया साल 1956 में मेलबर्न और 2000 में सिडनी में ओलंपिक खेलों को होस्ट कर चुका है।
Brisbane (Australia) elected as the host of XXXV Olympiad in 2032: International Olympic Committee (IOC) pic.twitter.com/IaWK6ezF6F
— ANI (@ANI) July 21, 2021
ब्रिसबेन के ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मैरिसन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, हमारी सरकार को इस बात का गर्व है कि खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की मेजबानी करने का मौका मिला है, उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड की सरकार ओलंपिक की मेजबानी करने के लिए तैयार है, हम इनका शानदार और भव्य तरीके से आयोजन करेंगे। पीएम मैरिसन ने यह भी कहा कि हमें पता है कि इऩ खेलों का आयोजन कैसे किया जाता है।
