जयपुर: शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के तीन रिश्तेदारों के RAS साक्षत्कार में एक समान 80-80 नम्बर आने की डिटेल सोशल मीडिया में वायरल होने से राजनीति गर्मा गई है। विपक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग कर डाली है तो डोटासरा को अपनी सफाई देनी पड़ी हैं। RAS परीक्षा आयोजित करवाने वाली सरकारी एजेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) भी आरोपों के घेरे में है।
इस बीच सबसे पहले अपने 3 परिजनों के RAS बनने पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सवाल उठने पर मीडिया को सफाई दी है। डोटासरा ने कहा कि RPSC इस परीक्षा को बहुत पारदर्शिता के साथ कराता रहा है चाहे किसी भी सरकार का शासन रहा हो। उन्होंने कहा, प्रतिभाशाली बच्चे अपने मुकाम हासिल करते हैं। इसमें किसी राजनेता का कोई लेना देना नहीं होता है।
डोटासरा बोले-जिनका सलेक्शन नहीं होता है वे खीझ मिटा रहे है
डोटासरा ने बताया कि मेरा बेटा 2016 में पास हुआ था वो भी RAS बना है। पुत्रवधु जब पास हुई थी तब हमारा रिश्ता नहीं हुआ था। रिश्ता रिजल्ट के 20 महीने बाद जब वो ट्रेनिंग में आ गई उसके बाद हुआ। तब तो भाजपा का राज था। जिनका सलेक्शन नहीं होता है वे खीझ मिटाने के लिए ऐसी बातें करते हैं।
विपक्ष उठा रहा है जांच की मांग
दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा, जब खबरों में उनका नाम उछला हैं तो डोटासरा को स्वयं आगे आकर जांच करवानी चाहिए। जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा। प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया ने भी कहा, साक्षात्कार में एक समान नम्बर आना संदेह पैदा करता है। ऐसे में जांच तो होनी ही चाहिए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मदन दिलावर ने भी जांच की मांग उठाई।
शिक्षा मंत्रीजी के कितने सुखद संयोग
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री जी के साथ कितने सुखद संयोग जुड़े है। शिक्षामंत्री डोटासरा की पुत्रवधु प्रतिभा, उनके भाई गौरव और बहन प्रभा तीनों को राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा के इंटरव्यू में समान रूप से 80-80 फीसदी अंक मिले है। जबकि लिखित परीक्षा में तीनों के प्राप्तांक 50 फीसदी से कम है। तीनों भाई बहनों की एक जैसी योग्यता मिशाल ही है। हमने तो यह भी सुना कि लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बहुत ही ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी है। खैर बात अध्यक्षजी के बेटे के ससुराल वालों की हो तो चेयरमैन साहब भी क्या करें?
संयोग देखिए एक ही आदमी के 3 बच्चों के इंटरव्यू में बराबर नंबर।
प्रतिभा पूनिया RAS 2016 में 80 नंबर
और अब उसके दो भाई और बहन के भी RAS 2018 में वही 80 मार्क्स। pic.twitter.com/Vy3EObWzsH— राजस्थानी ट्वीट ? (@8PMnoCM) July 20, 2021
