Headlines

एशिया कप क्रिकेट का शेड्यूल जारी : 28 अगस्त को भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, 11 सितंबर को फाइनल

एशिया कप

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान इसी महीने वनडे क्रिकेट मैच खेलेंगे। ICC ने एशिया कप का शेड्यूल जारी किया है। बीसीसीआई सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने सोशल मीडिया पर पूरा शेड्यूल जारी किया है। 27 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से है। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालीफियार राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।

इस बार एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा। पहले श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी, लेकिन वहां के हालात खराब होने की वजह से अब यूएई को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के यहां नहीं खेलना चाहती हैं। ऐसे में श्रीलंका और बांग्लादेश ही मेजबानी के दावेदार थे और श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी दी गई थी। श्रीलंका से यह टूर्नामेंट छिनने के बाद यूएई को इसकी मेजबानी मिली है। एशिया कप इस बार टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *