Corona की दूसरी लहर और Lockdown के बीच फिर घर आएंगे सीता-राम

0
1284

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।पीएम मोदी ने कहा है कि इस बार लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, पर कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। इधर खबर आ रही है कि स्टार भारत पर एक बार फिर से रामायण का प्रसारण होने वाला है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान रामायण का प्रसारण किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया था रामायण

पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना की दूसरी लहर के बीच दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास किया जा रहा है। स्टार भारत पर रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण वापस लौट रहा है। इस ऐतिहासिक पौराणिक धारावाहिक में राम, लक्ष्मण, और सीता की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को देखा गया है। जो भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है। इस चैनल के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि ‘पावन हो जाएगा मन, जब प्रभु श्रीराम के होंगे दर्शन। देखिए #रामायण #ramayan हर शाम 7 बजे’। यहां देखें ये पोस्ट-

 

पावन हो जाएगा मन

जब प्रभु श्रीराम के होंगे दर्शन।
देखिए #रामायण #ramayan
हर शाम 7 बजे, STAR भारत पर। pic.twitter.com/6Y5gHXhgSd

— STAR भारत (@StarBharat) April 13, 2021

आने वाली है रामनवमी

आने वाले सप्ताह में 21 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी. ऐसे में रामायण का प्रसारण होने से लोगों के बीच उत्साह देखने को मिलने वाला है।

‘रामायण’ के प्रसारण के वक्त सड़कों पर छा जाता था सन्नाटा

गौरतलब है कि ‘रामायण’ का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था। उस वक्त ये सीरियल सुपरहिट रहा था। सीरियल का प्रसारण रविवार की सुबह होता था। जब ये सीरियल प्रसारित होता था सभी सीरियल देखने में इतने व्यस्त हो जाते थे कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था।

पिछले साल रामायण की स्टार कास्ट ‘द कपिल शर्मा शो’ पर आई थी, जिसमें शो के राम-लक्ष्मण और सीता पूरे 33 साल बाद किसी मंच पर साथ दिखाई दिए थे।

टीआरपी के जरिए रचा था इतिहास

एक अन्य यूजर ने लिखा, “शुक्रिया हमारे लॉकडाउन को एक ब्लेसिंग बनाने के लिए. बहुत सारा प्यार और सम्मान आपके प्रति.” आपको बता दें कि इस शो ने टीआरपी के मामले में इतिहास रच दिया था और इसे सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाले शो के तौर पर जाना जाता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here