नई दिल्ली: साल का पहला चंद्र ग्रहण(Lunar Eclipse) कल यानी 26 मई, 2021, बुधवार को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन संपूर्ण भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा। दोपहर का समय होने की वजह से संपूर्ण भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण शाम को 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। भारत के कुछ शहरों में ही चंद्रग्रहण दिखाई देगा, वो भी कुछ समय के लिए। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 2 मिनट की है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है।
इन स्थानों पर दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण
- पूर्वी एशिया
- प्रशांत महासागर
- अमेरिका
- ऑस्ट्रेलिया
भारत में दिखेगा उपछाया चंद्र ग्रहण
पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों मे ये उपछाया चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। उपछाया चंद्र ग्रहण(Lunar Eclipse) होने की वजह से भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 26 मई को लगने वाला यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है। इन राशियों के जातकों को धन- लाभ होगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आइए जानते हैं साल का पहला चंद्र ग्रहण किन लोगों को धनवान बनाएगा…
मिथुन राशि
- साल का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ कहा जा सकता है।
- शुभ फल की प्राप्ति होगी।
- धन- लाभ होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।
सिंह राशि
- साल का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि सिंह राशि वाले जातकों के लिए धन- लाभ तो होगा लेकिन सावधानी भी बरतनी होगी।
- व्यापार में लाभ होगा।
- परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें।
- कार्यों में सफलता हासिल करेंगे।
कन्या राशि
- कन्या राशि के लिए ये ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है।
- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग भी बन रहे हैं।
- कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
- मकर राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ रहने वाला है।
- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- नौकरी और व्यापार में सफलता हासिल करेंगे।
- स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी।
- ये समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा।
मीन राशि
- मीन राशि के लिए भी ये चंद्र ग्रहण शुभ रहने वाला है।
- भाग्य का साथ मिलेगा।
- धन -लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
- इस समय परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
