Headlines

मेरा नेता, मेरा अभिमान सचिन पायलट: इन्द्राज गुर्जर

My person, my greetings king: Indraji Gurjar(इन्द्राज गुर्जर) impact voice news मेरा नेता, मेरा अभिमान सचिन पायलट: इन्द्राज गुर्जर

जयपुर। विराटनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इन्द्राज गुर्जर 24 घंटों से कम समय में ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ करने के अपने भाषण से पलट गए और सफाई दी कि हर बात के राजनीतिक मायने नहीं होते हैं। सचिन पायलट मेरे नेता थे, हैं और सदैव रहेंगे। मेरा नेता मेरा अभिमान, साथ था साथ हूं और साथ रहूंगा।

इन्द्राज गुर्जर कल अपने क्षेत्र की 30 किलोमीटर सड़क के वर्चुअल शिलान्यास समारोह में बोले थे तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की थी। मुख्यमंत्री भी गदगद हो गए थे पर आज इसके विपरीत सियासत गरमा गई। इंद्राज गुर्जर ने मुख्यमंत्री की तारीफ को लेकर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर सचिन पायलट के साथ खुद की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- हर बात के राजनीतिक मायने नहीं होते हैं। सचिन पायलट मेरे नेता थे, हैं और सदैव रहेंगे। मेरा नेता मेरा अभिमान, साथ था साथ हूं और साथ रहूंगा।

 

पायलट सदैव मेरे नेता रहेंगे

इंद्राज गुर्जर ने लिखा है- प्रदेश के मुखिया और वर्तमान में पीडब्ल्यूडी विभाग देख रहे अशोक गहलोत जी का मैंने केवल क्षेत्र की सड़क देने पर आभार व्यक्त किया था। मेरे क्षेत्र की जनता के कामों को मैं हमेशा प्राथमिकता देता रहूंगा, लेकिन राजनीति में मुझे स्थापित करने वाले और मेरे बुरे वक्त में हाथ पकड़कर राजनीति में आगे बढ़ाने वाले मेरे मार्गदर्शक आदरणीय सचिन पायलट जी मेरे नेता थे, हैं और सदैव रहेंगे। किसी को भी इस सत्य के बारे में आशंका व्यक्त करने की या पुनर्विचार करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

Read More: गहलोत ने भी कोरोना को बहुरूपिया कहा, विधायक गुर्जर से तारीफ सुन CM हुए गदगद

सोशल मीडिया पर प्रकट की प्रतिबद्धता

इंद्राज गुर्जर को साधारण कार्यकर्ता से विधायक तक पहुंचाने में सचिन पायलट का ही रोल माना जाता है। इस बात को इंद्राज गुर्जर सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी करते हैं। कल विराटनगर विधानसभा वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में जिस अंदाज में इंद्राज गुर्जर ने सीएम की तारीफ की थी,उसके बाद राजनीतिक हलकों में जो चर्चाएं थीं। उन्हीं चर्चाओं को विराम देने के लिए इंद्राज गुर्जर को आज सोशल मीडिया पर सचिन पायलट के प्रति फिर से प्रतिबद्धता जाहिर करने वाला बयान देना पड़ा।

पायलट समर्थकों ने जब उलाहना दिया तब आया बयान

बताते है कि यह महकमा पहले सचिन पायलट के पास था,लेकिन सड़कों के लिए इंद्राज गुर्जर ने केवल सीएम को श्रेय दिया, सचिन पायलट का नाम ही नहीं लिया। इस बात को लेकर कई पायलट समर्थक नेताओं-कार्यकर्ताओं ने इंद्राज गुर्जर को फोन करके उलाहना दिया। इसके बाद सार्वजनिक रूप से गुर्जर की सफाई आई है।

Read More: हेमाराम के इस्तीफे पर माकन बोले- परिवार का मसला है, सुलटा लेंगे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *