Headlines

महिला सशक्तिकरण शिविर का शुभारम्भ : महिला स्वावलम्बन की ओर बढता ठोस कदम बताया

महिला

जयपुर। रामगढ़ पुनः स्थापन केंद्र, संचालित की ओर से सार्थक मानव कुष्ठाश्रम, जयपुर द्वारा नए महिला सशक्तिकरण शिविर का शुभारंभ करने हेतु समारोह बलाइयों की ढाणी, ग्राम रामपुरावास, तहसील जमवारामगढ़ में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भंवरी देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत रामपुरावास, विशिष्ट अतिथि धोली गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य, जमवारामगढ, अनिल मारवाड़ी, थिएटर आर्टिस्ट एवं समारोह की अध्यक्षता सुरेश कौल, अध्यक्ष सार्थक मानव कुष्ठाश्रम ने की। समारोह में संस्था के पदाधिकारी एवं गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि भंवरी देवी, सरपंच, ग्राम पंचायत रामपुरावास ने इस अवसर पर महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा सभी जन कोे हार्दिक बधाई प्रेषित की। साथ ही संस्था द्वारा किये जा रहे पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आपने महिलाओं के लिए संस्था द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण शिविर की भूरी-भूरी प्रंशसा की तथा इसे महिला स्वावलम्बन की ओर बढता ठोस कदम बताया। समारोह के विषिष्ट अतिथि धोली गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य, जमवारामगढ ने सभी महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया।

महिला

थिएटर आर्टिस्ट अनिल मारवाड़ी ने सभी महिलाओं को उनकी स्थानीय भाषा में संबोधित करते हुए एवं महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी इस देश के कर्णधार है तथा अपनी कड़ी मेहनत एवं लगन से इस देश की शान को चार चाँद लगाएगें। साथ ही आपने महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें कड़ी मेहनत कर समाज की मुख्यधारा में आने हेतु प्रेरित किया।

समारोह के अध्यक्ष सुरेश कौल ने रामगढ पुनः स्थापन केन्द्र, हीरावाला, की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1997 से शोषित विकलांग, कुष्ठपीड़ित एवं असहाय लोगों के पुनर्वासन की दिशा में व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हे समाज की मुख्यधारा से जोडा जा रहा है। संस्था द्वारा आसपास के गाँवो की महिलाओं के लिए शुरू किये गये महिला सशक्तिकरण शिविर के विषय में बताते हुऐ कहा की इससे महिलाओं को स्वरोजगार प्रारम्भ करने में सुविधा होगी। आपने अपने संबोधन में बताया कि संस्था द्वारा शीघ्र ही सभी आवश्यक सुविधाओंयुक्त नि:शुल्क पुस्तकालय का भी शुभारम्भ किया जा रहा है। समारोह को राधा, सरोजनी आदि ने भी सम्बोधित किया। अन्त में रामगढ़ पुनः स्थापन केन्द के प्रबंधक मुकेश शर्मा ने समारोह में पधारें सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *