Headlines

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी की शादी: वेडिंग डेस्टिनेशन में vvip का जमघट, चार्टर विमानों से अटा एयरपोर्ट

शादी

जयपुर : राजस्थान देश दुनिया में अब हाई प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग का प्रमुख केंद्र बन गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विकी कौशल के बाद अब राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी जयपुर में होने जा रही है। शादी में शामिल होने के लिए इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ जयपुर पहुंचे। उनके साथ धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद रहीं। धोनी की पत्नी साक्षी एयरपोर्ट पर भीड़ देख लोगों से नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना चल रहा है दूर रहें।

शादी

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री और फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर शनिवार सुबह जयपुर पहुंच गए हैं। 2 दिन तक चलने वाले इस खास समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कलाकारों के साथ कई VVIP मेहमान जयपुर आएंगे। ऐसे में जयपुर एयरपोर्ट पर 42 चार्टर विमानों का जमघट लगेगा।

शादी

जयपुर के रामबाग पैलेस में आयजित होने वाली हाई प्रोफाइल शादी सामारोह में शामिल होने के लिए आज 28 चार्टड विमानों के ज़रिए क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पंवार, महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, कांग्रेस नेता गुलामनबी आजाद और फारूक अब्दुल्ला पूर्व CM कमलनाथ, उद्योगपति अनिल अंबानी, सज्जन जिंदल, वीरेन्द्र माहिस्कार, सुनील मुंजाल, समीर मेहता, उद्योगपति नवीन जिंदल, अभिषेक चौधरी, एकनाथ शिंदे समेत बॉलीवुड कलाकार पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *