जयपुर। पाकिस्तान का नाम लेते ही जेहन में नकारात्मक भाव आते हैँं। उसके कारण भी है वह हरकते ही ऐसी करता हैं। सीमा पर आए दिन होने वाली हरकतों से तो आप सब वाफिक है। हाल में उसने ड्रोन से हमारे वायुसैनिक ठिकानों पर निशाना साधने की कथित कोशिश की थी। अब नई खबर आई है कि पाकिस्तान ने राजस्थान में आए मानसून को बांध दिया। आपको ये बात लगेगी तो अचरज भरी,लेकिन सत्य है। पाकिस्तान की तरफ से आने वाली गर्म हवाओं ने राजस्थान में प्रवेश कर चुके मानसून की गति को थाम दिया।
मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार मानसून के तय समय से सात दिन पहले यानी 18 जून को प्रदेश में एंट्री करने के बाद शुरुआती दिनों में करीब डेढ़ दर्जन जिलों में औसत बारिश हुई है, लेकिन दो दिन बाद जैसे ही पश्चिमी क्षेत्र पाकिस्तान से गर्म हवा का दौर शुरू हुआ मानसून कमजोर पडऩे लग गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी हवा की सक्रियता बढऩे से दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र से जो हवाएं मानसून को आगे बढ़ाती हैं, उनका प्रभाव कम हो गया। इसी कारण मानसून पिछले 8 दिनों से यथास्थिति में है। फिलहाल मानसून की उत्तरी रेखा बाड़मेर, भीलवाड़ा और धौलपुर में ही अटकी हुई है। अगले चार दिन तक प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का असर बना रह सकता है।
मौसम विभाग की माने तो 2 जुलाई तक प्रदेश में स्थितियां मानसून के अनुकूल नहीं हैं। इसके बाद अगर संभावना बनती है तो यह अजमेर, टोंक, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, करौली, भरतपुर जिलों की सीमा में प्रवेश करेगा।
