Headlines

लो जी बूंदी जिला हुआ पूर्णत: कोरोना मुक्त

जयपुर। राजस्थान के जिले अब एक-एक कर कोरोना से मुक्त होते जा रहे हैं। बूंदी से इसकी आज शुरुआत हो गई। बूंदी ना तो आज कोई नया मामला कोरोना संक्रमण का आया और ना ही कोई एक्टिव केस बचा। कुछ और जिलों के भी एक दो दिन में कोरोना से पूर्णत: मुक्त होने की आशा है।

इस बीच आज दूसरी लहर में अब तक के सबसे कम मात्र 72 कोरोना केस आएं। 210 मरीजों के ठीक हो अपने घर पहुंच जाने के कारण एक्टिव केसों की संख्या भी अब 1593 बची हैं। कोरोना से दो की मौत हुई है उसमें एक जयपुर और एक धौलपुर। सबसे हॉटस्पॉट बने अलवर में भी आज एकाएक ग्राफ गिरकर 2 रह गया। आज जयपुर में सबसे अधिक 19 मामले आए,जबकि 13 जिलों में एक भी केस नहीं आया। इसी तरह आठ जिलों में एक-एक, दो जिलों में दो-दो, चार जिलों में तीन-तीन केस ही आएं। जयपुर के बाद जोधपुर में सबसे अधिक 8 व श्रीगंगानगर में 6, उदयपुर में 5, हनुमानगढ़ में 4 केस आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *