Headlines

विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने पदभार संभाला

विप्र कल्याण बोर्ड

जयपुर। प्रदेश में पहली बार गठित कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा और उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशालय अम्बेडकर भवन पहुंच पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में जलदाय मंत्री और मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी और शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने अध्यक्ष महेश शर्मा और उपाध्यक्ष मंजू शर्मा को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर वेद मंत्रों और वैदिक ऋचाओं के सस्वर वाचन के साथ भगवान परशुराम का पूजन भी कराया गया। परशुराम भगवान के जयकारे भी लगे।

WhatsApp Image 2022 02 14 at 12.14.40
विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1 के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल।

विप्र कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश शर्मा और उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने अतिथियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
डॉ. महेश जोशी ने दोनों को तिलक लगाकर मौली बांधकर और माला पहनाकर बधाई और शुभकामनायें दी। डॉ. कल्ला ने भी आशीर्वचन कहे। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा सहित ब्राह्मण समाज की अन्य हस्तियां भी इस दौरान मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *