धौलपुर। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ कोविड महामारी की दूसरी लहर के चलते ऑक्सीजन की कमी को दूर करने आगे आया है। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ ने 15 ऑक्सीजन सिलेंडर आज जिला प्रशासन धौलपुर को सुपुर्द किए। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव विप्र ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि धौलपुर में ऑक्सीजन की कमी से कोई भी जनहानि अब ना हो। विप्र युवा 100 हाइफ़्लो मास्क एवं आक्सीजन मास्क भी धौलपुर हॉस्पिटल को उपलब्ध कराएगा।

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ कोरोना की रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने में भी जुटा हुआ है। जरूरतमंदो को मास्क ,सेनेटाइजर का वितरण भी किया जाएगा। विप्र फाउंडेशन युवा मंच धौलपुर महर्षि परशुराम जयंती से पूर्व 15 ऑक्सीजन सिलेण्डरों सहित 100 हाई फ्लो मास्क एवं आक्सीजन मास्क भी जिला प्रशासन धौलपुर को भेंट करेगा। विप्र फाउंडेशन युवा मंच धौलपुर के सबसे बड़े जज्बे की बात यह है कि आधा दर्जन पदाधिकारी संक्रमण के कारण अपने घर में आइसोलेट् हैं, लेकिन सेवा का क्रम अनवरत जारी है।
विप्र फाउंडेशन युवा मंच के सदस्यों ने वर्चुअल मीटिंग कर ऑक्सीजन सिलेंडर,मास्क एवं विभिन्न एन्टी कोविड सामग्री जिला प्रशासन धौलपुर को देने के लिए दो दिन में दो लाख साठ हजार रुपये एकत्रित किए और सेवा के निमित प्रथम किस्त के रूप में 15 सिलेंडर आज सौंपे। इस अवसर पर संजीव विप्र के साथ संजय शर्मा, अशोक पचौरी, विवेक शर्मा शशांक कौशिक,विजय शर्मा ललित शर्मा,पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।
