Headlines

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 ने जरूरतमंद परिवारों में वितरित किए 200 राशन किट

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1

जयपुर। विश्व ब्राह्मण दिवस के पर्व पर विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के तत्वावधान में मोती डूंगरी गणेशजी महंत कैलाश शर्मा के जन्मदिवस पर लिए गए संकल्प के तहत जयपुर शहर में कोरोना महामारी से ग्रस्त जरूरतमंद परिवारों में 200 राशन किट वितरित किए गए।

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल ने बताया कि विप्र फाउंडेशन राज. जोन -1 के नेतृत्व में राजस्थान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती अलंकृता शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा ने वार्ड-62 के पार्षद विजेन्द्र सैनी को वार्ड के गरीब परिवारों के अलावा अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए 200 पैकेट राशन किट (जिसमें आटा, दाल, चावल, चीनी, आलू, प्याज आदि के साथ सैनेटाइजर) वितरण किए। आने वाले दिनों में जो मंदिर देवस्थान विभाग में नहीं आते हैं, उनमें भोग के लिए 100 राशन किट पृथक से वितरण किए जाएंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री विनोद अमन, प्रदेश महामंत्री सतीश चंद शर्मा, महामंत्री अजय पारीक, महामंत्री योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र हर्ष, सचिव गिरिश शर्मा, एडवोकेट आशीष गौतम, दिलीप भारद्वाज, सुशील शर्मा, शशिकांत शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, किशन, विनोद शर्मा, ऋषि पारीक, जयपुर हेरिटेज अध्यक्ष शिवमोहन शर्मा, जयपुर ग्रेटर अध्यक्ष नवीन तिवाड़ी, जयपुर देहात अध्यक्ष नाथू लाल शर्मा, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ महामंत्री अदिती शर्मा, कार्यकारिणी सदस्या स्नेह गौतम, रंजीता गोस्वामी, संतोष गौतम, ममता शर्मा, रेणू पारीक उपस्थित थी।

READ MORE : जयपुर सहित कई जिलों में तेज धूल भरी आंधिया चली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *