जयपुर: प्रदेश में बढ़ते करोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए। नगर निगम जयपुर के वार्ड नंबर 147 के पार्षद भरत मेघवाल ने विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल एडवोकेट के सानिध्य में सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया।
पार्षद भरत मेघवाल ने यह बताया कि करोना महामारी के वर्तमान समय में कच्ची बस्तियों में मास्क और सैनिटाइजर की बहुत आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्य प्रारंभ किया। कार्यक्रम में अशोक शर्मा,रवि सैनी,किशन वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
