जयपुर। विप्र फाउंडेशन जोन -1 पदाधिकारियों ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में न्यू गेट स्थित गणेश जी की सामूहिक पूजा-अर्चना की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल ने बताया कि इस सामूहिक पूजा में अतिथि के जलदाय मंत्री महेश जोशी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा, विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय बासोतिया,राष्ट्रीय सचिव विनोद अमन व सुबोध कॉलेज के प्राचार्य के.बी. शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे। कर्नल ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्यू गेट के ऊपर स्थित गणेश जी की क्रेन पर सवार होकर पहले अतिथियों ने पूजा की तथा बाद में उपस्थित सभी ने सामूहिक आरती की।
इस अवसर पर विप फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री सतीश शर्मा व अजय पारीक, उपाध्यक्ष संतोष दाधीच, अजीत गौड, संगठन सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, केदार शर्मा, योगेंद्र गौड़, सचिव सुनील सुशीला शर्मा, विवेक पाराशर, अशुमान शास्त्री, अनिल शर्मा, अरुण शर्मा, श्रीकिशन शर्मा एडवोकेट, देव शर्मा, संतोष दीक्षित, लक्ष्मीकांत शर्मा, पार्षद निशांत सिरोलिया, विप्र वाहिनी के महासचिव अमित शर्मा वाटिका ,युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पवन शर्मा नटराज महामंत्री आशीष गौतम, दीपक बागड़ा, पल्लवी शर्मा, शिव भारद्वाज, भवानी शर्मा,विष्णु शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष भारती शर्मा, संगठन् महामंत्री सुनीता शर्मा, सचिव ममता शर्मा, बीना शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजीता गोस्वामी, जयपुर ग्रेटर के अध्यक्ष मनोज पांडे, महामंत्री सुशील पीरनगर, जयपुर शहर सचिव वैभव गौतम, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, प्रदीप शर्मा, दिलीप भारद्वाज, किशन शर्मा, सचिन शर्मा, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे। गणपति के भोग के लिए लड्डू प्रसादी की व्यवस्था सुनील गोगरिया जी दूध मिष्ठान भंडार की ओर से की गई थी।