Headlines

विप्र फाउंडेशन ने डीजी से मिलकर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा

विप्र फाउंडेशन

जयपुर। विप्र फाउंडेशन ने बीकानेर के प्रमुख व्यवसायी एवं संगठन के राष्ट्रीय सचिव दीपक पारीक को लारेंस गैंग की ओर से 50 लाख रुपए की डिमांड पूरी न करने पर अंजाम भुगतने को तैयार रखने की धमकी की भर्त्सना करते हुए राज्य सरकार से कड़ी कार्यवाही करने तथा पारीक व उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने आज इस सिलसिले में प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर तथा जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी से मुलाकात कर तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग की। कर्नल के साथ विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री अजय पारीक, प्रदेश सचिव प्यारेलाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष, युवा के प्रदेश महासचिव आशीष गौतम व सामाजिक कार्यकर्ता तरुण भारती शामिल थे।

विप्र फाउंडेशन

पुलिस महानिदेशक लाठर ने अविलम्ब कदम उठाते हुए पारीक को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने, प्रकरण को हेड क्वाटर आईजी गौरव श्रीवास्तव को सुपुर्द करते हुए आवश्यक कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए।लाठर ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आईजी बीकानेर तथा एसपी बीकानेर से पूरे प्रकरण में तत्परता बरतते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा। डीजी ने एसओजी से भी कहा कि ऐसे अपराधी गैंगों को जड़मूल से खत्म करने के कदम उठाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *