विफा ने किया ललित कला अकादमी के नव नियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास का अभिनंदन

0
1602

जयपुर। विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों ने नव नियुक्त राजस्थान राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास का अभिनंदन किया तथा इसके लिए गहलोत सरकार का आभार व्यक्त किया। व्यास देश के नामी मूर्तिकारों में हैं।

विफा की ओर से व्यास का अभिनंदन करने वालो में संरक्षक मंडल के सदस्य अनिल पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तरुण भारती, पंडित मुकेश शर्मा, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नोहर निवासी व्यास हाल में नए संसद भवन पर स्थापित किये गए 9620 किलो वजनी अशोक स्तंभ के निर्माण को लेकर काफी चर्चित रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here