Headlines

ऊषा शर्मा राज्य की नई मुख्य सचिव

ऊषा शर्मा

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 1985 बैच की अधिकारी ऊषा शर्मा राज्य की नई मुख्य सचिव होगी। वे कल पदभार ग्रहण करेंगी। DOPT दिल्ली से राजस्थान रिलीफ होने के आदेश जारी हो चुके है लेकिन मुख्य सचिव बनने के आधिकारिक रूप से आदेश जारी होने अभी बाकी है। शर्मा दूसरी महिला है जिन्हें राज्य की मुख्य सचिव बनने का अवसर मिला है। उससे पहले कुशल सिंह पहली महिला मुख्य सचिव रह चुकी है। ऊषा शर्मा वर्तमान में दिल्ली में खेल एवं युवा मंत्रालय में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित थी। राजस्थान कैडर की आईएएस ऊषा शर्मा के पति बीएन शर्मा भी भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हो वर्तमान में विद्युत नियामक आयोग में पदस्थापित है। ऊषा शर्मा राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी की निकट रिश्तेदार है। इनका सेवा कार्यकाल जून 2023 तक है।

वर्तमान मुख्य सचिव निरंजन आर्य का कार्यकाल कल दोपहर बाद समाप्त होगा । उषा शर्मा दोपहर बाद निरंजन आर्य से कार्य ग्रहण करेंगी । क़रीब तेरह साल बाद फिर से कोई महिला मुख्य सचिव बनने जा रही है । इससे पूर्व 2009 में अशोक गहलोत के कार्यकाल में ही श्रीमती कुशल सिंह को मुख्य सचिव बनाया गया था।

WhatsApp Image 2022 01 30 at 16.55.08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *