जयपुर : राज्यपाल कलराज मिश्र का ऑफिशल टि्वटर अकाउंट रविवार सुबह 11.28 AM पर हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकर्स ने राज्यपाल कलराज मिश्र का टि्वटर अकाउंट हैक करने के बाद अरबी भाषा में एक ट्वीट भी पोस्ट किया, जिसके बाद ही टि्वटर अकाउंट के हैक होने का पता चला। राज्यपाल का टि्वटर अकाउंट हैक होने के बाद जयपुर पुलिस कमिश्नरेट का साइबर थाना और उसके साथ ही तमाम साइबर एक्सपर्ट टि्वटर अकाउंट को रिकवर करने में जुट गए थे।
वहीं, राज्यपाल का टि्वटर अकाउंट हैक करने के पीछे पाकिस्तानी हैकर्स का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हैकर ने राज्यपाल कलराज मिश्र का ऑफिशल टि्वटर अकाउंट हैक करने के बाद अरबी भाषा में जो ट्वीट किया गया है। उसका अंग्रेजी अनुवाद ‘good morning, uncle spooky and hybrid are upon you’ है। इस मैसेज के जरिए हैकर्स क्या कहना चाहते हैं, उसका भी पता लगाने में साइबर एक्सपर्ट जुट गए हैं। फिलहाल, राज्यपाल कलराज मिश्र के टि्वटर अकाउंट को दोबारा रिकवर कर लिया गया है।
