जयपुर: जयपुर के भांकरोटा इलाके में अजमेर बाईपास पर शनिवार शाम एसीपी रामगंज सुनील शर्मा की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।हादसे में ACP बाल- बाल बचे,उन्हें कही भी चोट नहीं आयी है। दो ट्रकों के बीच में गाड़ी फंसने से घूमकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कल भी अजमेर रोड पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई थी।

घटना शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे की है। ACP सुनील शर्मा अपनी खुद की कार से बगरू से जयपुर लौट रहे थे। इस दौरान अजमेर बाईपास पर पीछे से एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और कार का बैलेंस बिगड़ गया। इसके बाद वापस ट्रक की टक्कर से कार घूमकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार डिवाइडर से दूसरी तरफ उतर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को रास्ते से हटवाया। हाइवे पर क्षतिग्रस्त कार के कारण जाम लग गया।
