एग्रीकल्चर डिप्टी डायरेक्टर व बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

एग्रीकल्चर डिप्टी डायरेक्टर व बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार

टोंक: टोंक एसीबी ने कृषि विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेन्द्र कुमार खंडेलवाल व बाबू दिनेश कुमार शर्मा को 25 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ा है, परिवादी से ये राशि फर्म के निलंबित फर्टिलाइजर बिक्री लाइसेंस को रिन्यू करने की एवज में मांगी गई थी, ये पूरी कार्रवाई एसीबी एएसपी आहद खान के नेतृत्व में की गई है।आरोपियों के आवास व अन्य ठिकानों पर भी जांच चल रही है। परिवादी द्वारा एसीबी में मामला दर्ज कराया था कि उसकी फर्टिलाइज़र फर्म है, कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेन्द्र कुमार खंडेलवाल ने जांच के नाम पर बिना आधार के लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके बाद वापस रिन्यू करने के नाम पर 30 हज़ार की डिमांड की गई। परिवादी 25 हज़ार रुपये देने पर राजी हुआ। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाते हुए एक परिचित की दुकान पर 25 हज़ार रुपये की रिश्वत की राशि लेते हुए कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेन्द्र कुमार खंडेलवाल व बाबू दिनेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *