मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के एक घरेलू स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। करण जौहर की पार्टी के बाद पॉजिटिव होने वाला यह पांचवा शख्स है। इससे पहले करीना, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ये सभी मुंबई में 8 दिसंबर को करण जौहर के घर हुई डिनर पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद करण जौहर ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।