जयपुर: सोमवार से जयपुर शहर के प्रमुख आराध्य देव गोविंद देव जी का मंदिर तीन झांकियों के लिए खोला जाएगा। दर्शनार्थी सुबह 7:45 से 9:00 बजे तक धूप झांकी, इसके बाद 9:30 से 10.15 श्रृंगार झांकी और 11:00 बजे से 11:30 बजे तक राजभोग झांकी के दर्शन कर सकेंगे। कलेक्टर की कमेटी को मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने गोविन्द देव जी मन्दिर खोलने से पहले निरीक्षण कराया।
इसके अलावा प्रथम आराध्य मोती डूंगरी गणेश मंदिर भी सुबह 5:00 से शाम 4:00 बजे तक खोला जाएगा। दर्शनार्थी खोले के हनुमान जी और जैन समाज का अतिशय क्षेत्र तीर्थ बाड़ा पदमपुरा में भी दर्शन कर सकेंगे।
