Headlines

एनर्जी मंत्री भाटी को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता, स्वस्थ्य-दीर्घायु की कामना

भाटी

जयपुर। एनर्जी मंत्री भंवर सिंह भाटी के 48 वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को सुबह से ही उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। एनर्जी मंत्री भाटी का आज 48 वां जन्मदिन है। एनर्जी, उच्च शिक्षा, सिंचाई जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, कर्मचारी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला, बुके, मिठाई आदि से मंत्री भाटी का स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री भाटी ने कार्यकर्ताओं के आग्रह पर केक काटा और मिठाई व केक वितरित किया गया। मंत्री भाटी शनिवार मध्यान्ह अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री भाटी का जन्म दिन और नए वर्ष पर स्वागत किया जाएगा। भाटी ने इस अवसर पर शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *