जयपुर: राजस्थान के करौली निवासी डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने एक बार फिर टीवी मीडिया में वापसी की है। वे न्यूज18 राजस्थान चैनल में आउटपुट हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वे करीब 4 साल तक दैनिक भास्कर से जुड़े रहे थे। 17 साल से ज्यादा के पत्रकारिता के करियर में डॉ. देवेन्द्र देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों- जी मीडिया, दैनिक भास्कर, ईटीवी, इंडिया न्यूज और वॉइस ऑफ इंडिया में काम कर चुके हैं।
देवेन्द्र की खबरों पर अच्छी पकड़ है। तेजी और डिफरेंट एंगल से खबरें दिखाने से लेकर रिसर्च और एनालिसिस तक उनकी प्रमुख खूबियां हैं। बिजनेस की खबरों पर भी उनकी जबरदस्त पकड़ है। वे न्यूजरूम में नए-नए प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। देवेन्द्र राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके हैं।
