Headlines

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही का हो रहा है यूट्यूब पर लाइव प्रसारण

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने लोक सभा द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की वर्चुअल बैठक में भाग लिया। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा की सदन प्रक्रिया और विधान सभा सचिवालय में आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण किया गया है।

डॉक्टर जोशी ने बताया की विधानसभा की कार्यवाही का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण और विधानसभा की गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया पर दी जा रही है। विधानसभा की वेबसाइट को भी आधुनिक और सुरक्षित पैमानों पर नए सिरे से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 1952 से लेकर अब तक की विधानसभा की कार्रवाई का डिजिटाइजेशन किया गया है। डॉ जोशी ने बताया की प्रश्न पूछने की प्रक्रिया में सुधार किया गया है। इससे सदन में अधिक प्रश्नों पर चर्चा होने लगी है। 4, 5 ,18 मार्च को अट्ठारह प्रश्नों पर सदन में चर्चा हुई। विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार हो पाया है। सूचीबद्ध प्रश्नों मे 66 से70% प्रश्नों पर सदन में चर्चा होने लगी है।

शून्यकाल में 1992 से चली आ रही पर्ची व्यवस्था को समाप्त किया गया है। इससे स्थगन प्रस्ताव की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, अधिक सदस्य अपनी बात रख रहे हैं। साथ ही इस दौरान नये सदस्यों को प्राथमिकता से बोलने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना महामारी के व्यापक निस्तारण हेतु समस्त जन प्रतिनिधियों को उचित मंच पर विचार विमर्श कर इसका निस्तारण करना आवश्यक है। साथ ही आबादी का वह भाग जो कि ऑन लाइन शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकता उसके लिए भी उचित मंच पर सम्यक रूप से समाधान निकालना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *