Headlines

विप्र फाउंडेशन रक्तदान शिविर का पोस्टर खोले के हनुमानजी के श्रीचरणों में अर्पित

जयपुर। विप्र फाउंडेशन के 13वें स्थापना दिवस व स्व.पंडित रामजीलाल शास्त्री की पुण्य स्मृति में एक मई को जयपुर के बह्मपुरी स्थित रामजीलाल शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में लगने वाले रक्तदान शिविर को खोले के हनुमानजी मंदिर व अजमेर रोड स्थित पेट्रोल पंप बालाजी के श्रीचरणों में अर्पित कर रक्तदान शिविर की सफलता की कामना की गई। खोले के हनुमानजी मंदिर में जहां नरवर आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष लेखराज शर्मा महामंत्री ब्रजमोहन शर्मा ने पोस्टर का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर विप्र फ़ाउंडेशन के प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र शर्मा, हेरिटेज युवा अध्यक्ष विनय शर्मा, महामंत्री शुभम शर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, विशाल शर्मा उपस्थित थे। नरवर आश्रम सेवा समिति ने इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों को मानवता का पुण्य कर्म बताया।

विप्र फाउंडेशन

इसी तरह पैट्रोल पंप वाले बालाजी मंदिर पर विप्र फ़ाउंडेशन के रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन मंदिर महाराज राहुल जी, मुकेशजी, पं. अनंत जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *