जयपुर: राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर फीका पड़ने लगा है। इसके साथ ही अब गर्मी भी तेज होने लगी है। राजस्थान में कई शहरों में पारा अब 40 डिग्री या इससे ऊपर चला गया है। कुछ जिलों में तेज धूप के साथ उमस भी परेशान करने लगी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है।
जयपुर में आज सुबह से तेज धूप निकली है और हल्की उमस से लोग परेशान हैं। इसी तरह बूंदी में बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.6, उदयपुर में 27, डूंगरपुर में 27.5 और बांसवाड़ा में रात का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर एरिया में आज भी मौसम बदलने की संभावना है। इन जिलों में धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और बादल भी छा सकते हैं।
इधर, अरब सागर में आए चक्रवात के कारण राजस्थान में मानसून की एंट्री सामान्य से 8 दिन की देरी से होने का अनुमान है। चक्रवात के चलते ही अब तक भारत में मानसून की एंट्री नहीं हो पाई है। केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून की एंट्री होने के आसार हैं।
