Headlines

एसओजी की बड़ी कार्रवाई : 5,80,000 के नकली नोट किए बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर : स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जयपुर में नकली नोट छापने के गोरखधंघे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने का कारखाना पकड़ा है। यह कारखाना जयपुर में गोनेर रोड पर एक अपार्टमेंट में लाखों रुपए कीमत के विला में चल रहा था। एसओजी राजस्थान ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी से सटे इलाके से 5,80,000 के नकली नोट बरामद किए हैं। एसओजी ने फेक इंडियन करेंसी छापने का कारखाना पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। एसओजी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर उनके संपर्कों का पता लगाने में जुटी है। इसके तार राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते है।

मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर की कार्रवाई

ATS व SOG के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बृजेश मौर्या (28) मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है और प्रथम शर्मा (19) नाहरगढ़ रोड पुरानी बस्ती स्थित मोहन नगर का रहने वाला है। एडीजी राठौड़ के मुताबिक एसओजी में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त ब्रजेश मौर्या के बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने साथी प्रथम शर्मा के साथ मिलकर जयपुर में गोनेर रोड पर विला नंबर 51, महिमा कोपल अपार्टमेंट में नकली भारतीय मुद्रा छापने का कारखाना चला रहा है।

एसओजी

अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर दी दबिश

तब बीती देर रात को एसओजी के डीआईजी शरत कविराज के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार राय, हैड कॉन्सटेबल डोडी राम, कांस्टेबल राम लाल व अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर बने विला में दबिश दी। वहां ब्रजेश मौर्या व प्रथम शर्मा भारतीय मुद्रा के नकली नोट छापने की मशीनों व छपी मुद्रा के साथ नोटों की कटिंग करते हुए मिले।

डीआईजी शरत कविराज ने बताया कि विला में तलाशी के दौरान एसओजी की टीम को 5 लाख 80 हजार 900 रुपए के भारतीय नकली नोट मिले। इनमें आधे छपे हुए थे। इसके अलावा कलर प्रिंटर, स्कैनिंग मशीन, लेमिनेशन मशीन, भारतीय मात्रा में नोट छापने के कागज शीट व अन्य सामान जब्त कर लिया। इनमें 500 के 1147 नोट व 200 के 37 नोट कुल 5,80,900 रुपए थे। जब्त जाली मुद्रा हूबहू असली नोट की तरह ही दिखती है, जिसमें वॉटर मार्क आरबीआई थ्रेड व संख्या का अंकन भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *