जयपुर। किरण पथ मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र पर 26 जून को सुबह 8 से 11 बजे तक अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस सेमिनार और कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि एसीबी के महानिदेशक बी एल सोनी होंगे। गायत्री परिवार राजस्थान जोन प्रभारी ओप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ होगा। युग संगीत के साथ भाव संवेदनाओं का संचार होगा।
नशा उन्मूलन आंदोलन के प्रांतीय प्रभारी बहादुर सिंह के स्वागत उद्बोधन के बाद सुबह 9:30 से 10: 15 तक मुख्य अतिथि बी एल सोनी का उद्बोधन होगा। इसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीश सतीश कौशिक उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद 11 से 12 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी होगी। इसमें प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल के गठन और प्रगति की समीक्षा की जाएगी। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी की मासिक समीक्षा भी की जाएगी।