Headlines

संजय श्रोत्रिय होंगे आरपीएससी के नए चेयरमैन

श्रोत्रिय

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय होंगे। आईपीएस अधिकारी संजय श्रोत्रिय को आईपीएससी का चेयरमैन बनाने के आदेश पर राज्यपाल ने अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं। आईपीएस अधिकारी संजय श्रोत्रिय मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं।

RPSC का पद वर्तमान में खाली था। जसवंत राठी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य देख रहे थे। भूपेंद्र यादव के सेवानिवृत होने के बाद से ही सरकार ने स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की थी। यादव के बाद कुछ समय के लिए शिवसिंह ने कार्यभार संभाला था। शिवसिंह की सेवानिवृति के बाद भी जसवंत राठी को कार्यभार सौंपा था। अब जाकर यह बहुप्रतिष्ठित नियुक्ति हुई है।

संजय श्रोत्रिय 2013 बैच के प्रमोटी आईपीएस हैं। आरपीएस के तौर पर उन्होंने पुलिस जॉइन की थी। श्रोत्रिय का अगस्त में रिटायरमेंट था, इससे पहले ही उन्हें आपीएससी में अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। संजय श्रोत्रिय जयपुर आईजी से पहले सीएम सिक्योरिटी में आई थी। 21 दिसंबर 2018 से लेकर 4 जनवरी 2021 तक वे सीएम सिक्योरिटी में रहे। इससे पहले साल 2015 से 2018 तक वे एसओजी में एसपी रहे। श्रोत्रिय सितंबर 2013 से जनवरी 2014 तक जयपुर में डीसीपी ट्रैफिक के पद पर रह चुके हैं। 5 अगस्त 2013 से 11 सितंबर 2013 तक के लिए जयुपर ग्रामीण के एसपी रह चुके हैं।

WhatsApp Image 2022 02 14 at 16.38.21

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *