Headlines

अश्लील वीडियो के मामले में बर्खास्त डीएसपी हीरालाल सैनी को मिली जमानत

जयपुर : महिला कॉन्स्टेबल के साथ अश्लील वीडियो के मामले में बर्खास्त RPS हीरालाल सैनी को जमानत मिल गई है। गुरुवार को राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस नरेंद्र सिंह ने जेल में बंद सैनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए रिहा करने का आदेश दिया है। दरअसल, हीरालाल सैनी का अश्लील वीडियो सामने आया था। इसमें महिला कॉन्स्टेबल और उसका नाबालिग बेटा भी था। पुष्कर स्थित रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल का यह वीडियो था। 9 सितंबर को उसे जेल भेजा गया था। 50 दिन बाद जमानत मिली है।

सुनवाई के दौरान हीरालाल सैनी के वकील ने कहा गया कि पुलिस पूछताछ पूरी हो चुकी है। सह आरोपी महिला कॉन्स्टेबल को भी जमानत दी जा चुकी है। हीरालाल काफी वक्त से जेल में बंद है। सुनवाई में काफी वक्त लगने वाला है, लिहाजा हीरालाल सैनी को जमानत दी जाए।

सरकारी वकील ने सुनवाई के दौरान जमानत देने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आरोपी और महिला कॉन्स्टेबल ने अश्लील वीडियो में छह साल के मासूम बालक को शामिल किया। इससे पुलिस विभाग की छवि खराब हुई है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एकलपीठ ने जस्टिस नरेंद्र सिंह ने हीरालाल सैनी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

सितंबर माह में हुआ था वीडियो वायरल

दो महीने पहले अजमेर जिले में ब्यावर सर्किल के डीएसपी हीरालाल सैनी का महिला कॉन्स्टेबल के साथ का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। महिला के बच्चे के साथ भी अश्लील हरकत की थी। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हीरालाल सैनी और महिला कॉन्स्टेबल को सितंबर में गिरफ्तार किया था। हीरालाल सैनी व महिला कॉन्स्टेबल को पुलिस सर्विस से बर्खास्त किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *